अर्जेटीनी विदेशमंत्री भी संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में शामिल

संयुक्त राष्ट्र, 24 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना की विदेशमंत्री सुसाना माल्कोरा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद पर दावेदारी पेश कर इस लड़ाई को और दिलचश्प बना दिया है। वह इस पद के लिए 10वीं उम्मीदवार हैं, और पांचवी महिला उम्मीदवार हैं।

संयुक्त राष्ट्र, 24 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना की विदेशमंत्री सुसाना माल्कोरा ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद पर दावेदारी पेश कर इस लड़ाई को और दिलचश्प बना दिया है। वह इस पद के लिए 10वीं उम्मीदवार हैं, और पांचवी महिला उम्मीदवार हैं।

माल्कोरा ने सोमवार को अपनी उम्मीदवारी का दावा किया। इससे करीब एक माह पहले नौ अन्य उम्मीदवार संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके हैं। माल्कोरा अंदरखाने इस पद पर यूरोपीय दावे को चुनौती देने की स्थिति में हैं। वह वर्ष 2012 से पिछले साल के अंत तक महासचिव बान की-मून के सचिवालय की प्रमुख रह चुकी हैं। इस पद पर रहने की वजह से दुनिया के अधिकतर नेताओं, विदेश मंत्रियों एवं अंतर्राष्ट्रीय नौकरशाही के सर्वोच्च स्तर से उनका सीधा संपर्क है।

इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर माल्कोरा आईबीएम की पूर्व अधिकारी रही हैं और निजी क्षेत्र और पूरे संयुक्त राष्ट्र में प्रशासन की बहुत मजबूत पहचान है। भारत के महत्व के एक मुद्दे पर माल्कोरा ने अर्जेटीना की ओर से सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता बढ़ाने का हमेशा से विरोध किया है।

वह संयुक्त राष्ट्र के फील्ड ऑपरेशन विभाग की प्रमुख के रूप में भी काम कर चुकी हैं। यह विभाग शांति रक्षा अभियानों में सैनिकों को सहायता मुहैया कराता है। इसमें भारत ने बहुत अधिक योगदान किया है।

पद पर भौगोलिक बारी की परंपरा के तहत इस बार यूरोप के ही किसी व्यक्ति को दुनिया का यह शीर्ष राजनयिक पद संभालना है और पूर्वी यूरोप ने अपना दावा कर दिया है। उनका कहना कि उनके क्षेत्र से अब तक इस पद पर कोई भी नहीं बैठा है। कुछ देश और नागरिक संगठन संयुक्त राष्ट्र के 70 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को महासचिव बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

पूर्वी यूरोप के आठ अन्य जो इस पद के उम्मीदवार हैं, उन्हें माल्कोरा की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि भौगोलिक बारी केवल एक परंपरा है, कोई नियम नहीं है। पूर्वी यूरोप के बाहर के पहले से ही दो उम्मीदवार मैदान में हैं। एक हैं पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व उच्चायुक्त अंतोनियो गुतेरेस और न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क। क्लार्क अभी संयुक्त राष्ट्र विकास योजना की प्रमुख हैं।

न्यूजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में पश्चिमी यूरोप और अदर्स ग्रुप(डब्ल्यूईओजी) है।

इरिना बोकोवा बुल्गारिया की हैं और संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन(यूनेस्को) की महानिदेशक हैं। इन्हें एक मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है, क्योंकि ये पूर्वी यूरोप से और महिला होने के मानदंड को पूरा करती हैं। साथ ही वह एक उच्चस्तरीय अंतर्राष्ट्रीय पद पर हैं।

लातिन अमेरिका से एकमात्र उम्मीदवार जेवियर पर्ज डी कुएलर पेरू से हैं और वर्ष 1982 से 1991 तक संयुक्त राष्ट्र का महासचिव रह चुके हैं।

अब तक महासचिव चुनने की प्रक्रिया गोपनीय रही है। खासकर सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य, जो तय करते हैं, उस पर महासभा मुहर लगा देती है।

यद्यपि सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों का निर्णय अंतिम होता है, लेकिन पहली बार कुछ हद तक इस पर से पर्दा हटा है। उम्मीदवारों को सार्वजनिक तौर पर घोषित किया गया है और वे अपना रुख रखने तथा सदस्य देशों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के प्रश्नों का जबाव देने के लिए महासभा के सामने उपस्थित हुए हैं।

वे देशों की राजधानियों का दौरा भी कर रहे हैं और राजनयिकों से निजी तौर से मिल रहे हैं तथा अन्य सार्वजनिक फोरमों के समक्ष उपस्थित हो रहे हैं।

अब माल्कोरा तथा देर से दौड़ में शामिल हुए अन्य उम्मीदवारों को भी महासभा में उपस्थित होना होगा।

मल्कोरा (61) टेलीकॉम अर्जेटिन की सीईओ और विश्व खाद्य कार्यक्रम की मुख्य संचालन अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493