अर्जेटीनी स्ट्राइकर लुकास से करार करना चाहता है चीनी क्लब

रियो डी जनेरियो, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्ट्राइकर लुकास प्राटो जल्द ही चीन के किसी फुटबाल क्लब के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एटलेटिको मिनीरो इस समय चीन सुपर लीग के एक क्लब से प्राटो को बेचने के संबंध में बातचीत कर रहा है।

एक अखबार के मुताबिक, ब्राजीलियन क्लब ने 28 वर्षीय खिलाड़ी के लिए 1.5 करोड़ यूरो की मांग की है।

वहीं ब्राजील सेरी ए क्लब पाल्मेरास भी प्राटो को अपने साथ जोड़ना चाहता है।

अर्जेटीना के लिए चार अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके प्राटो ब्राजील फुटबाल में पिछले दो साल से सबसे चर्चित फुटबाल खिलाड़ी हैं। उन्होंने एटलेटिको के लिए खेलते हुए 100 मैचों में 41 गोल किए हैं।

हाल ही में दक्षिण अमेरिका के कई खिलाड़ी चीन के क्लबों का रूख कर रहे हैं, जिसमें अगल नाम प्राटो का भी हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493