अर्टेटा 3 महीने के लिए मैदान से बाहर

लंदन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के कप्तान मिकेल अर्टेटा चोट के कारण तीन महीने के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। अर्टेटा ने टखने में लगी चोट से उबरने के लिए ऑपरेशन कराया।

वेबसाइट सिन्हुआ के मुताबिक गुरुवार को ऑपरेशन के बाद स्पेन के लिए खेलने वाले अर्टेटा के टखने से एक हड्डी निकाली गई। इससे उन्हें परेशानी हो रही थी।

क्लब ने एक बयान जारी कर कहा है कि अर्टेटा को पूरी तरह ठीक होने में अब कम के कम तीन महीने लगेंगे।

बोरूसिया डार्टमंड के खिलाफ 26 नवम्बर को हुए चैम्पियंस लीग मुकाबले के दौरान अर्टेटा को चोट लगी थी और तब से ही वह आर्सेनल के लिए नहीं खेले हैं। वह मैच आर्सनल ने 2-0 से जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493