अर्थ ऑवर पर मोरक्को की ऐतिहासिक मस्जिद में अंधेरा किया गया

रबात, 25 मार्च (आईएएनएस)। मोरक्को के कैसाब्लांका में ऐतिहासिक हसन द्वितीय मस्जिद में शनिवार को अर्थ ऑवर के मौके पर एक घंटे तक अंधेरा किया गया।

रबात, 25 मार्च (आईएएनएस)। मोरक्को के कैसाब्लांका में ऐतिहासिक हसन द्वितीय मस्जिद में शनिवार को अर्थ ऑवर के मौके पर एक घंटे तक अंधेरा किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्जिद में स्थानीय समयनुसार रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक अंधेरा किया गया। इस तरह यह प्रसिद्ध मस्जिद दूसरे वैश्विक स्थलों के साथ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की प्रयासों में शामिल हुई।

हसन द्वितीय मस्जिद फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि मस्जिद द्वारा अर्थ ऑवर आंदोलन में भागीदारी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और पर्यावरण की रक्षा के लिए ऊर्जा बचत के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए की गई है।

मोरक्को की कई कंपनियां व सार्वजनिक संस्थाओं ने गैर-जरूरी लाइटों को बंद करके प्रतीकात्मक तौर पर अर्थ ऑवर 2018 में भाग लिया।

हर साल दुनिया भर के लाखों लोगों ने जलवायु परिवर्तन को रोकने व पृथ्वी की रक्षा के लिए इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए अपने घरों की लाइटों को एक घंटे के लिए बंद किया।

अर्थ ऑवर की शुरुआत 2007 में सिडनी में की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493