मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा को हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन से मिलने का मौका मिला। इसके लिए उन्होंने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद दिया है।
अर्पिता ने पहले ट्वीट करके कहा था, “इतने प्यारे होने के लिए धन्यवाद ड्वेन जॉनसन। इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा।”
प्रियंका ने जवाब में लिखा, “कभी भी अर्पिता खान शर्मा। तुम दोनों को एनवायसी (न्यूयॉर्क शहर) में देखकर अच्छा लगा। एक सप्ताह बाद मुंबई में मुलाकात होगी। समय निकालने के लिए धन्यवाद ड्वेन जॉनसन।”
अर्पिता ने जॉनसन को धन्यवाद कहने के साथ ही कहा कि वह बहुत अच्छे हैं।
जॉनसन ने जवाब में लिखा, “तुम दोनों से मिलकर अच्छा लगा। बच्चे के लिए बधाई।”
प्रियंका और जॉनसन आगामी फिल्म ‘बेवॉच’ में पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath