अर्लीसैलरी ने आइडीजी व डीएचएफएल से 40 लाख डॉलर जुटाए

मुंबई/पुणे, 15 मई (आईएएनएस)। अर्लीसैलरी ने आइडीजी वेंचर्स इंडिया (आइडीजीवीआइ) और दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड (डीएचएफएल) से 40 लाख डॉलर की फंडिंग जुटाने की घोषणा की है। अर्लीसैलरी भारत की पहली फिनटेक स्टार्टअप है, जोकि सैलरी एडवांसेस एवं इंस्टैंट कैश लोन प्रदान करती है।

यह कंपनी युवा कामकाजी पेशेवरों को मिनटों में इंस्टैंट लोन एवं सैलरी एडवांसेज प्राप्त करने में सहायता करने पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। इसके 80 प्रतिशत से अधिक ग्राहक अपने कॅरियर की शुरुआती भूमिकाओं में हैं और अधिकतर ग्राहक ऋण लेने में नए हैं और पहली बार उधार ले रहे हैं। पिछले एक वर्ष में, अर्लीसैलरी ने अपने अंडरराइटिंग सिस्टम को विकसित किया है, जोकि एक सेल्फ-लर्निग एल्गो आधारित डिसीजनिंग सिस्टम है। यह सिस्टम वास्तविक समय में ग्राहकों के सोशल मीडिया एवं क्रेडिट ब्यूरो डेटा को रिव्यू करता है और उनके लिए ऋण स्वीकृत करने में मदद देता है।

अर्लीसैलरी के सह-संस्थापक एवं सीईओ अक्षय मेहरोत्रा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “हम निवेशकों के तौर पर आइडीजी वेंचर्स इंडिया एवं डीएचएफएल को पाकर बहुत उत्साहित हैं। यह संयोजन एवं पूंजी अर्लीसैलरी में विकास एवं नवाचार प्रक्रिया को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक विकास गति एवं प्रबंधन गहराई उपलब्ध कराएगी।”

अर्लीसैलरी के सह-संस्थापक एवं सीएफओ आशीष गोयल ने बताया, “एक टीम के रूप में, हम कभी भी उचित कीमतों में कम अवधि के लिए तात्कालिक ऋण एवं नगद तक पहुंच प्रदान करने की समस्या हल करने पर केंद्रित है।”

इस अवसर पर आइडीजी वेंचर्स इंडिया एडवाइजर्स के निदेशक कार्तिक प्रभाकर ने कहा, “हमारा मानना है कि फिनटेक कंपनियां भारत के बैंकिंग के तरीके को बदल रही हैं और अर्लीसैलरी की सोशल मीडिया आधारित अंडरराइटिंग डिसीजनिंग का इस्तेमाल करने की क्षमता से अधिकांश युवा कामकाजी पेशेवरों को उस ऋण तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी, जो कहीं और संभव नहीं है।”

इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डीएचएफएल के सीईओ हर्षिल मेहता ने कहा, “हमें अर्लीसैलरी में सामथ्र्य का अवसर नजर आ रहा है, जोकि संस्थापक सदस्यों के उद्यमशील एवं प्रतिभाशाली समूह द्वारा प्रवर्तित है। भारत में आर्थिक प्रौद्योगिकी क्षेत्र आकर्षक चरण में है और धीरे-धीरे बीएफएसआइ उद्योग में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। इसे आधुनिकतम तकनीक का समर्थन प्राप्त है। हम सहक्रियाशील सहयोग के लिए तत्पर हैं, जो हमें उनके तकनीकी समाधानों का लाभ उठाने में समर्थ बनाएगा और उनकी टीम के साथ घनिष्ठता से काम करने में मदद करेगा, जोकि अपने कारोबार का दायरा बढ़ा रहे हैं।”

सीरीज ए पूंजी को प्राथमिक रूप से तीन खास क्षेत्रों में लगाया जाएगा जैसे :

1. उत्पादों एवं लेंडिंग बुक का निर्माण करने के लिए पूंजी का लाभ उठाया जाएगा

2. मशीन लर्निग के कौशल में विशेषतौर पर टीम का विस्तार किया जाएगा

3. ग्राहक आधार बढ़ाया जाएगा और इस वित्त वर्ष में 200,000 ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493