पेरिस, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल और फ्रांसीसी क्लब पेरिस सैंट जर्मेन (पीएसजी) के बीच चैम्पियंस लीग का पहला ग्रुप मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
पीएसजी के पास जीत हासिल करने का मौका था लेकिन उरुग्वे के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी ने गोल करने के तीन मौके गंवाए जिसके कारण क्लब को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पार्क डेस प्रिंसेस मैदान पर खेले गए मुकाबले में मंगलवार को 44वें सेकेंड में ही कावानी ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।
मैच पीएसजी की झोली में जाता लग रहा था, लेकिन आर्सेनल के लिए एलेक्सिस सांचेज ने 78वें मिनट में गोल कर बराबरी कर ली।
पूरे मैच में पीएसजी इंग्लिश क्लब पर हावी रहा। कावानी ने हालांकि गोल करने के कुछ मौके गंवाए जिसकी वजह से फ्रांस का विजेता क्लब जीत से महरूम रहा।
dharmpath.com dharmpath