अलकायदा ने यमन के कारावास पर हमला किया

वाशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अलकायदा के आतंकवादियों ने दक्षिणी यमन के एक कारावास पर शुक्रवार को हमला किया और अपने छह लड़ाकों को रिहा करा लिया। इसके एक दिन पहले ही इस संगठन ने देश के एक सैन्य शिविर को अपने कब्जे में ले लिया था।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अलकायदा इन द अरबियन पेनिनसुला (एक्यूएपी) ने यमन के शाबवा प्रांत में हमला किया, जो राजधानी साना से करीब 100 मील दूर पूर्व में स्थित है। साना हौती विद्रोदियों द्वारा शहर को कब्जे में लेने के बाद कुछ सप्ताह से राजनीतिक गतिरोध देख रहा है।

सऊदी अरब सहित तीनों और देशों ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे सुरक्षा के गिरते हालात को देखते हुए साना स्थित अपना दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि रिहा कराए गए छह में से तीन आतंकवादियों को मृत्युदंड सुनाया गया था।

कारावास पर हुए हमले की घटना में कितने लोग मारे गए हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

एक दिन पहले एक्यूएपी ने शाबवा के बायहान शहर में सैन्य शिविर को कब्जे में ले लिया था। शहर पर कब्जा करने से पहले सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो घंटे तक संघर्ष हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493