अलगाव के सदमे से उबर रहे हैं डेविड

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। हास्य कलाकार डेविड विलियम्स अब अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनते हैं। माना जा रहा है कि वह पत्नी एवं पूर्व मॉडल लारा स्टोन से हुए अलगाव के दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

डेविड और डच मॉडल लारा के अलगाव की बात सबसे पहले फरवरी महीने में कम्युनिकेशन बिजनेस अवॉर्ड में सामने आई थी, जिसके बाद पहली बार 43 वर्षीय डेविड को बिना शादी की अंगूठी के देखा गया। आंतरिक सूत्रों का यह भी कहना है कि डेविड अपनी शादी टूटने की बात स्वीार कर चुके हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार एक सूत्र ने बताया, “डेविड को काफी समय तक यह उम्मीद थी कि वह और लारा फिर से साथ हो जाएंगे, लेकिन इस महीने अमेरिका की यात्रा के बाद उन्हें यह एहसास हो गया है कि उन्हें अब इस रिश्ते को भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ना होगा। अंगूठी उतार देना इसी कोशिश का पहला कदम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493