अलग तरह से काम करते हैं पुरुष व महिला मस्तिष्क

न्यूयॉर्क, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सीखने तथा स्मृति के लिए जिम्मेदार मस्तिष्क के एक विशेष क्षेत्र के अध्ययन से यह बात सामने आई है कि पुरुष व महिलाओं का मस्तिष्क आणविक स्तर पर अलग-अलग तरीके से संचालित होता है।

अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि पुरुष व महिला का मस्तिष्क कुछ विशेष औषधियों के प्रति अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया करता है।

अमेरिका के इलिनोइस स्थित नॉर्थवेस्टर्न युनिवर्सिटी में प्रोफेसर व अध्ययन की वरिष्ठ लेखक कैथरीन वूले ने कहा, “मस्तिष्क में लैंगिक विभेद के अध्ययन का उद्देश्य पुरुषों तथा महिला दोनों के लिए प्रासंगिक औषधि का विकास करना है।”

अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि न्यूरोट्रांसमीटर रिलीज में महत्वपूर्ण एक अणु को नियंत्रित करने वाली यूआरबी-597 नामक औषधि महिलाओं में काम करती है, जबकि पुरुषों में नहीं।

वूले ने कहा कि यह जानने के लिए कि पुरुषों व महिलाओं में क्या समानता और क्या असामनता है, वैज्ञानिकों को दोनों लिंगों का अध्ययन करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “यदि शोध का परिणाम मादा जानवरों, ऊतकों व कोशिकाओं के लिए अलग होंगे तो हमें उसके बारे में जानने की जरूरत है। यह जरूरी है, ताकि हम दोनों लिंगों में बीमारी का उपयुक्त निदान व इलाज ढूंढ सकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493