‘अलादीन’ में शामिल हुए बिली मैगनुस्सेन

लॉस एंजेलिस, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता बिली मैगनुस्सेन डिज्नी की लाइव एक्शन फिल्म ‘अलादीन’ में प्रिंस ऐंडर्स के रूप में नजर आएंगे।

लॉस एंजेलिस, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता बिली मैगनुस्सेन डिज्नी की लाइव एक्शन फिल्म ‘अलादीन’ में प्रिंस ऐंडर्स के रूप में नजर आएंगे।

वेबसाइट ‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के मुताबिक, वर्ष 1992 की एनिमेटिड फिल्म पर आधारित गाय रिची द्वारा निर्देशित फिल्म में मेना मसूद भी हैं। वहीं, ‘पावर रेंजर्स’ की अभिनेत्री नाओमी स्कॉट राजकुमारी जैस्मीन की भूमिका में दिखेंगी। मारवान केंजारी विलन जफर और विल स्मिथ जिनी की भूमिका निभाएंगे।

डैन लिन अपने ‘लिन पिक्च र्स’ बैनर तले फिल्म का निर्माण करेंगे।

बिली मैगनुस्सेन इससे पहले भी एक डिजनी प्रिंस का किरदार निभा चुके हैं। वह रॉब मार्शल की ‘इनटू द वुड्स’ में नजर आ चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493