ब्रिजेस ने कहा कि वह शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अलीबाबा समूह के ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मुख्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
ब्रिजेस ने एक बयान में कहा, “अलीबाबा समूह दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन और मोबाइल बाजार है जो न्यूजीलैंड निर्यातकों को विशाल चीनी बाजार में अपने उत्पादों को बेचने का एक बड़ा अवसर दे रहा है।”
इस मुख्यालय का उद्घाटन पिछले साल न्यूजीलैंड ट्रेड एंड एंटरप्राइज एजेंसी और अलीबाबा समूह के बीच हुए एक समझौते के तहत होने जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath