मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। निर्देशक अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म ‘टाईगर जिंदा है’ के निर्माण पर फिल्मकार कबीर खान ने खुशी जाहिर की है।
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म कबीर निर्देशित फिल्म ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है।
किरोड़ीमल कॉलेज के ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए धन एकत्रित करने के लिए बुधवार को कॉलेज के पूर्व छात्रों की एक बैठक का आयोजन किया गया था और इसमें कबीर खान भी शामिल थे।
कबीर ने कहा, “इस फिल्म की शुरुआत मैंने की थी और अली अब इसका सीक्वल बना रहे हैं। मैं उनके लिए बेहद खुश हूं। वह मेरे सहायक निर्देशक थे और मेरे एक अच्छे दोस्त भी हैं।”
कबीर ने कहा कि यश राज फिल्म्स के पास इस फिल्म के सीक्वल के निर्माण का अधिकार है और इसीलिए, अली सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘एक था टाइगर’ फिल्म के सीक्वल का निर्देशन कर रहे हैं। इसमें मुख्य किरदार और कुछ चीजें एक समान ही रहेंगी।
सीक्वल के निर्माण के लिए किसी प्रकार का सुझाव देने पर कबीर ने कहा, “मैंने नहीं दिए। जो किरदार पहली फिल्म में थे, वे इस फिल्म में भी होंगे। केवल, कहानी बदल जाएगी और इसे अली बना रहे हैं।”
‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म की शूटिंग मोरक्को में हो रही है और यह 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
कबीर खान ने हाल ही में सलमान के साथ फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग पूरी की है।
dharmpath.com dharmpath