नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अली क्लाउड इन्वेस्टमेंट ने फंडिंग की सीरीज बी राउंड में मोबाइल एप्लिकेशन जस्ट बाय लिव में 10 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। जस्ट बाय लिव निवेश की रकम का प्रयोग कंपनी वैश्विक बाजारों में कारोबार को फैलाने तथा मौजूदा भारतीय परिचानल का विस्तार और मजबूती के लिए करेगी।
जस्ट बाय लिव ने एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि यूजर फ्रेंडली फीचर्स और अत्याधुनिक मोबाइल एप्लिकेशन के साथ वह विभिन्न खुदरा विक्रेताओं को एसएमई के उत्पाद मुहैया कराती है।
जस्ट बाय लिव ने कहा कि उसके मजबूत प्रौद्योगिकी वाला प्लेटफार्म पर सभी सूचीबद्ध ब्रांडों के लगभग सभी उत्पाद मौजूद हैं, जो रियल टाइम में सभी जिपकोड के सभी दूकानों के लिए उपलब्ध है।
एसीआई के अध्यक्ष एस. एम. अली ने कहा, “जस्ट बाय लिव अब हर देश और विकासशील बाजारों में वैश्विक विस्तार के लिए तैयार है, जिससे इस प्लेटफार्म को फायदा होगा और हम मजबूत स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर नए बाजारों में प्रवेश करेंगे।”
जस्ट बाय लिव के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकाररी साहिल सैनी ने बताया, “हम वैश्विक विस्तार के लिए तैयार हैं और अली क्लाउड इन्वेस्टमेंट के साथ भागीदारी कर के बेहद उत्साहित हैं। हमारा भारत का व्यापार पहले से ही परिपक्व हो चुका है और मुनाफे के करीब है और हमारी तकनीक दुनिया के बाजारों में विस्तार के लिए पर्याप्त मजबूत है।”
जस्ट बाय लिव का दावा है कि उसका ‘उधार’ एप एसएमई के लिए दुनिया का पहला संरचित असुरक्षित ऋण उधार मंच है। अब तक कंपनी 100 करोड़ से ज्यादा ऋण दे चुकी है। कंपनी को अगले 24 महीनों में अपने फिनटेक प्लेटफार्म के 10 गुणा वृद्धि की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath