अली फैजल ने मिर्जापुर की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अली फैजल ने गैंगस्टर पर आधारित अपनी अगली ड्रामा सीरीज ‘मिर्जापुर’ की शूटिंग खत्म कर ली है।

अली ने बयान में कहा, “फिल्म का शेड्यूल बेहतरीन था और मुझे बहुत खुशी है कि हमने शूटिंग समय पर समाप्त कर ली है। टीम के साथ काम करके बहुत मजा आया क्योंकि दोस्तों के साथ काम करना बहुत रोमांचक होता है।”

अमेजन प्राइम की इस सीरीज में विक्रांत मासे और श्वेता त्रिपाठी भी नजर आएंगी। इसकी ज्यादातर शूटिंग वाराणसी, मिर्जापुर और मुंबई में हुई है।

एक्सल एंटर्टेमेंट के बैनर के तले बनी इस सीरीज में अली गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493