अलेप्पो में बिगड़े हालत पर संयुक्त राष्ट्र ने चिता जताई

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता फरहान हक ने एक नियमित समाचार ब्रीफिंग में कहा, संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी विशेष रूप से पूर्वी अलेप्पो में फंसे लगभग 2, 75,000 लोगों की स्थिति को लेकर चिंतित है।

उन्होंने कहा कि सात जुलाई तक पूर्वी अलेप्पो पहुंचने वाले आखिरी उपलब्ध मार्ग कैसटेलो रोड के जरिए संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगियों द्वारा तुर्की की सीमा पार से कुछ 1,44,000 लोगों को नियमित रूप से खाद्य आपूर्ति सहित हजारों लोगों को सहायता प्रदान की गई। अब यह मार्ग संघर्ष के दौरान बाधित हो चुका है।

हक ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र द्वारा शहर के अंदर बुनियादी सहायता उपलब्ध है, लेकिन जरूरतमंद लोगों तक पहुंच की परेशानी और लगातार जारी संघर्ष के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493