अलेप्पो में विद्रोहियों का सीरियाई सेना के समक्ष समर्पण

दमिश्क, 30 जुलाई (आईएएनएस)। विद्रोहियों के एक समूह ने शनिवार को अलेप्पो शहर में सीरियाई सेना के समक्ष समर्पण कर दिया। आतंकवादियों को क्षमादान देने के सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के वादे के कुछ दिनों बाद यह हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अज्ञात संख्या में विद्रोहियों ने अपने हथियार डाल दिए।

एक सैन्य अभियान के बाद अलेप्पो के विद्रोहियों के कब्जे वाले जिलों में सीरियाई सेना का प्रवेश शुरू होने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है।

असद ने गुरुवार को 30 दिनों के भीतर समर्पण करने वाले विद्रोहियों को क्षमादान की घोषणा की थी। राष्ट्रपति ने साथ ही विद्रोहियों के कब्जे वाले जिलों से नागरिकों के पलायन के लिए तीन सुरक्षित मार्ग खोलने की भी घोषणा की थी।

विद्रोहियों के खिलाफ सीरियाई सेना के अभियान के कारण सीरिया का सबसे बड़ा प्रांत और एक समय में संपन्न आर्थिक महानगर रहा अलेप्पो काफी समय से हिंसक संघर्ष से ग्रस्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493