अल्जीरिया ने अपने कोच रबाह को बर्खास्त किया

अल्जीयर्स, 28 मई (आईएएनएस)। अल्जीरिया फुटबाल महासंघ ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच रबाह मादजेर को उनके पद से हटाने की घोषणा की है।

छह माह पहले ही रबाह ने टीम के कोच पद का कार्यभार संभाला था।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में रबाह को अल्जीरिया की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कप्तान बनाया गया था। उन्हें स्पेन के निवासी लुकास अल्काराज के स्थान पर टीम के कोच पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

रबाह के मार्गदर्शन में टीम फीफा विश्व कप में प्रवेश हासिल नहीं कर पाई। रूस में 14 जून से विश्व कप टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है।

अल्जीरिया फुटबाल महासंघ ने अपने बयान में कहा, “एफएएफ अध्यक्ष खेरेदीने जेत्ची और राष्ट्रीय टीम के कोच रबाह के बीच बैठक के बाद आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया है।”

बयान में कहा गया कि यह फैसला सीएएन-2019 (अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स) के लिए राष्ट्रीय टीम के तकनीकी स्टॉफ द्वारा तैयारी शुरू किए जाने से पहले लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493