अल्जीरिया ने विश्व कप के लिए मोरक्को का समर्थन किया

अल्जीयर्स, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अल्जीरिया के खेल मंत्री अल हादी ओउल्द अली ने 2026 फीफा विश्व कप के लिए मोरक्को की दावेदारी का समर्थन करने की पुष्टि की।

अली ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, “मोरक्को की दावेदारी का समर्थन करने का निर्णय राष्ट्रपति अब्देलअझीझ बुतेफ्लिका का है और हम इस पूरा करके बहुत गर्व महसूस कर रहे है।”

समाचार एजेंसंी सिन्हुआ के अनुसार, कई दिनों पहले अल्जीरिया के प्रतिष्ठित पूर्व फुटबॉलर लाखदेर बेलुमी ने घोषणा की थी कि वह मोरक्को की 2026 विश्व कप की दवादेरी के अंबैसडर होंगे।

बेलुमी मोरक्को के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से हिचक रहे थे। इसका कारण अल्जीयर्स और रबात के बीच जारी राजनयिक तनाव था लेकिन अल्जीरिया की सरकार का समर्थन मिलने के बाद उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

मोरक्को पहले से ही कई “अफ्रीकी बैलोन डो ओर विजेताओं” को दावेदारी के लिए अपना अंबैसडर बना चुके हैं। इसमें सैम्यूल एटो, डिडिएर ड्रोग्बा और एल हादजी डीउफ शामिल है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार मोरक्को अंबैसडर के लिए मोहम्मद सलाह और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी संपर्क कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493