अल्जीरिया, फ्रांस ने सुरक्षा, आतंकरोधी सहयोग पर चर्चा की

अल्जीयर्स, 31 मई (आईएएनएस)। अल्जीरिया और फ्रांस ने अपने द्विपक्षीय आतंक-रोधी सहयोग को बढ़वा देने के लिए यहां राजधानी अल्जीयर्स में एक सुरक्षा बैठक की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हुई यह बैठक अपने आप में अपने तरह की पहली बैठक है। इसकी सह-अध्यक्षता अल्जीरिया के मघरेब मामलों के मंत्री अब्देलकादर मेस्साहेल एवं फ्रांस के नेशनल इंटेलीजेंस कोर्डिनेटर व राजदूत डिडिएर ली ब्रेट ने की, जो क्षेत्र के मौजूदा अस्थिर हालात के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर केंद्रित रही, जिसमें दोनों देशों के सुरक्षा विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

मेस्साहेल ने संवाददाताओं को बताया, “हमने बैठक के दौरान लीबिया, ट्यूनीशिया, साहेल क्षेत्र और पश्चिमी सहारा मुद्दे पर चर्चा की। ये मसले हमारी क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित करते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद से लड़ना और सहयोग मजबूत करना विशेषकर अनुभव के आदान-प्रदान के जरिये यह काम करना भी बैठक का एजेंडा था।

वहीं, फ्रांस के नेशनल इंटेलीजेंस कोर्डिनेटर व राजदूत डिडिएर ली ब्रेट ने कहा कि बैठक ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई व चरमपंथ से बचने सहित साझा हितों से संबंधित मसलों पर विचार आदान-प्रदान करने का एक अवसर दिया है।

उन्होंने बताया कि बैठक में क्षेत्रीय अस्थिरता विशेषकर लीबिया व उत्तरी माली में क्षेत्रीय अस्थिरता को भड़काने वाले मुद्दों से मिलकर निपटने की कोशिश करने के लिए सभी संबंधित विभाग मसलन रक्षा, विदेश मामलों एवं खुफिया सेवाओं से संबंधित विभाग शामिल रहे।

उत्तर अफ्रीका व साहेल क्षेत्र हालिया वर्षो में अभूतपूर्व सुरक्षा व राजनीतिक अस्थिरता से ग्रसित हैं।

वहीं, फ्रांस अपने क्षेत्रीय आर्थिक एवं राजनीति हितों की हिफाजत को लेकर फिक्रमंद है। वह आतंकवाद का सामना करने के लिहाज से अल्जीरिया को एक महत्वपूर्ण साझेदार मानता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493