अल्जीयर्स, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अल्जीरिया में वित्तीय संकट के बीच 22वें अल्जीयर्स अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला (एसआईएलए) में रविवार को किताबों के दामों में काफी वृद्धि देखने को मिली।
अल्जीयर्स, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अल्जीरिया में वित्तीय संकट के बीच 22वें अल्जीयर्स अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला (एसआईएलए) में रविवार को किताबों के दामों में काफी वृद्धि देखने को मिली।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अल्जीरियाई प्रकाशक संघ के प्रमुख अहमद मादी के हवाले से बताया, “पिछले पुस्तक मेलों के मुकाबले इस बार बिक्री में थोड़ी गिरावट देखी गई है।”
निजी पुस्तक प्रकाशन कंपनी एल हौदा के मालिक मुस्तफा गुएलब ने बताया कि पुस्तकों की बिक्री में गिरावट का कारण एक साल में दिनार में 35 फीसदी अवमूल्यन होना है क्योंकि पुस्तकों के प्रकाशन में इस्तेमाल होने वाले कागज, स्याही और प्रिंटर्स सहित सारा सामान विदेशी मुद्रा खर्च कर विदेश से मंगाए जाते हैं।
पुस्तक मेला में दक्षिण अफ्रीका, चीन, रूस और भारत सहित 52 देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे 638 विदेशी प्रकाशक शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath