अल्जीयर्स, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अल्जीरिया के आतंकवाद रोधी बल ने गुरुवार को बाटना प्रांत के ताजॉल्ट में पांच आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि अभियान अभी जारी है। सुरक्षाबल बड़ी संख्या में मशीनगनें और गोला-बारूद बरामद करने में कामयाब रहे।
इस अभियान में भोजन, फोटोवॉल्टिक प्लेट और अन्य सामान सहित छह बंकर नष्ट कर दिए गए।
बयान के मुताबिक, इस अभियान से आतंकवादियों के खात्मे के लिए अल्जीरियाई सेना की कड़ी प्रतिबद्धता का पता चलता है।
dharmpath.com dharmpath