अल्बानिया में डाइनामाइट के साथ युवक गिरफ्तार

तिराना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर यूरोप के देश अल्बानिया के दुरेस शहर में एक युवक को 20 किलोग्राम डाइनामाइट के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसे अल्बानिया की नारकोटिक्स और ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की पहचान 25 वर्षीय फतजोन मेक्सहाज के रूप में की गई है। उसके पास से बरामद डाइनामाइट इस्तेमाल में लाए जाने के लिए तैयार थी। फतजोन को पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है।

आशंका जताई जा रहा ही कि फतजोन, अल्बिन मेक्सहाज का भाई है। अल्बिन इस वक्त जेल में है। उस पर कांट्रैक्ट किलर (पैसे लेकर हत्या करनेवाला अपराधी) जुलियन सिनानाज को आपराधिक सामानों की आपूर्ति कराने का आरोप है। दोनों फिलहाल जेल में हैं। हालांकि अल्बिन ने जुलियन के साथ अपने किसी भी तरह के संबंध से इंकार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493