अल्लू अर्जुन की ‘डीजे’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

चेन्नई, 30 जून (आईएएनएस)। ‘डीजे’ के नाम से पहचानी जा रही अभिनेता अल्लू अर्जुन की ताजा तेलुगू एक्शन ड्रामा फिल्म ‘दुव्वादा जगन्नाधाम’ अपनी रिलीज होने के केवल एक हफ्ते में ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

फिल्म के एक आधिकारिक पोस्टर में फिल्म निर्माताओं ने केवल एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस में इसके 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने की पुष्टि की।

हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म में अर्जुन एक ब्राह्मण रसोइए से निगरानी समिति सदस्य बनने का किरदार निभा रहे हैं।

इस फिल्म में पूजा हेगड़े, राव रमेश, सुब्बाराज और मुरली शर्मा जैसे कलाकार भी प्रमुख किरदारों में हैं। देवी श्री प्रसाद ने इस फिल्म का संगीत दिया गया है।

अर्जुन की यह तीसरी फिल्म है, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। इससे पहले उनकी ‘रेस-गुर्राम’ और ‘र्सैनोदू’ भी 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी हैं।

फिल्म निर्माता दिल राजू और अर्जुन की साथ में यह लगातार तीसरी सफल फिल्म है। इससे पहले दोनों ने ‘आर्य’ और ‘परुगु’ में साथ में काम किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493