अल्लू अर्जुन की ‘डीजे’ 23 जून को रिलीज होगी

चेन्नई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी तेलुगू फिल्म ‘दुव्वदा जगन्नधाम’ उर्फ ‘डीजे’ 23 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की।

चेन्नई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी तेलुगू फिल्म ‘दुव्वदा जगन्नधाम’ उर्फ ‘डीजे’ 23 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह घोषणा की।

एक अधिकारिक पोस्टर में निर्माताओं ने घोषणा की है कि हरीश शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म 23 जून को रिलीज होगी।

फिल्म में अर्जुन एक ब्राह्मण रसोइए के रूप में नजर आएंगे।

इसमें पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिका में हैं। इससे पहले वह फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ में नजर आईं थीं।

फिल्म की टीम इस समय हैदराबाद में एक एल्यूमिनियम फैक्टरी में शूटिंग कर रही है, जहां अर्जुन के एक मारधाड़ वाले दृश्य की शूटिंग चल रही है।

दिल राजू और शिरीष द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493