हैदराबाद, 14 जून (आईएएनएस)। अभिनेता अल्लू अर्जुन की नई तेलगू फिल्म ‘ना पेरू सूर्या’ पर बुधवार से काम शुरू हो गया है।
यह फिल्म वक्कन्थम वामसी द्वारा निर्देशित होगी। अर्जुन के साथ वह पहली बार काम करेंगे।
खबर है कि यह फिल्म देशभक्ति और मारधाड़ से भरपूर होगी। यह नागाबाबू और सिरीषा लगड़पति श्रीधर द्वारा निर्मित है।
सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अर्जुन को पटकथा दे दी गई है। फिल्म की सैद्धांतिक शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। निर्माताओं का लक्ष्य यह फिल्म अगले वर्ष के मध्य में जारी करना है।”
‘कीक’, ‘टेंपरा’ जैसी हिट फिल्मों में अपने लेखन योगदान के लिए पहचाने जाने वाले वाम्सी की निर्देशन क्षेत्र में पहली फिल्म होगी।
बॉलीवुड संगीतकार विशाल-शेखर धुनों पर काम करेंगे, जबकि लोकप्रिय छायाकार-फिल्म निर्मात राजीव रवि फिल्म का कैमरा संभालेंगे।
dharmpath.com dharmpath