चेन्नई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। आगामी तेलुगू फिल्म ‘दुवादा जगन्नाधम’ उर्फ ‘डीजे’ के निर्माताओं ने शनिवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया।
निर्देशक हरीश शंकर ने शनिवार को फिल्म का नया पोस्टर साझा किया।
पोस्टर में अल्लू ब्राह्मण अवतार में दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म में पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिका में हैं। खबर है कि फिल्म में अर्जुन गुप्तचर एजेंट की भूमिका में हैं।
दिल राजू द्वारा निर्मित फिल्म अगस्त में जारी होगी।
dharmpath.com dharmpath