चेन्नई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अल्लू सिरीश अभिनीत तेलुगू फिल्म ‘श्रीरस्तु शुभमस्तु’ के निर्माताओं ने वैलेंटाइंस डे के अवसर पर रविवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया।
पोस्टर आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर जारी किया गया।
परसुराम द्वारा निर्देशित फिल्म में लावण्या त्रिपाठी, प्रकाश राज, राव रमेश, तनिकेल्ला भरानी और सुमालता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अल्लू सिरीश के मुताबिक, यह फिल्म उनके करियर में बदलाव लाने वाली है।
अल्लू ने आईएएनएस से कहा, “यह बड़ी फिल्म है। मुझे यकीन है कि यह मेरे करियर में बड़ा बदलाव लाएगी। इस तरह की फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों तक परिवार को लाएगी। मैंने अब तक केवल प्रेम कहानियों में काम किया है, लेकिन यह पारिवारिक फिल्म है।”
अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, “मैंने अब तक जो भी किरदार निभाए उनकी नब्ज से नहीं जुड़ सका। हालांकि इस फिल्म का किरदार मुझसे जुड़ा है और इसलिए मैं बहुत उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath