अल-कायदा के हमले में 4 सैनिकों की मौत

एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि अबयन प्रांत के शुक्रा शहर की चौकी पर सैनिकों और अल-कायदा हमलावरों के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक सशस्त्र टकराव चला, जिसमें चार सैनिक मारे गए।

वहीं, युद्धग्रस्त अरब देश के शाबवा प्रांत और अल-बायदा में शनिवार रात अल-कायदा के ठिकानों पर संदिग्ध अमेरिकी युद्धविमानों द्वारा हवाई हमले किए गए थे।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि अमेरिकी ड्रोन और विमानों ने अल-बायदा प्रांत के याकला गांव में कुछ घरों पर मिसाइलें दागी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493