अल पचिनो ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ का हिस्सा बने

लॉस एंजेलिस, 8 जून (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अल पचिनो क्वेंटिन टारनटिनो की फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ का हिस्सा बन गए हैं।

‘हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, पचिनो डकोटा फैनिंग, डैमियन लेविस, ल्यूक पेरी, ब्रैड पिट, लियोनाडरे डीकैप्रियो और मार्गोट रॉबी के साथ फिल्म में नजर आएंगे।

फिल्म 1969 की लॉस एजेंलिस की पृष्ठभूमि पर आधारित है। ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ एक टेलीविजन श्रृंखला के असफल अभिनेता (ब्रैड पिट) और उसके लिए स्टंट करने वाले बॉडी डबल (डीकैप्रियो) पर आधारित है।

क्वेंटिन टारनटिनो ने इस फिल्म को लिखा है और वही इसका निर्माण भी करेंगे। यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493