अवकाश के दौरान तनावग्रस्त हो गए थे प्रीतम

मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ डयूटी’ और ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ जैसी फिल्मों में संगीत देने के बाद अवकाश पर चले गए संगीतकार प्रीतम चक्रबर्ती ‘बजरंगी भाईजान’ के साथ काम पर लौट आए हैं। प्रीतम का कहना है कि एक स्तर पर जाकर छुट्टियां तनावग्रस्त हो गईं, जिसकी वजह से उन्हें काम पर लौटना पड़ा।

प्रीतम 2014 के मध्य से ही काम से दूरी बनाए हुए थे। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “जब मैंने छुट्टी लेने का फैसला किया तो मैंने सभी फिल्में करने से मना कर दिया, फिर चाहे वह बड़े बजट की फिल्में हो या छोटी।”

उन्होंने कहा, “मैंने वापस काम पर लौटने के लिए कोई निर्धारित समय सीमा तय नहीं की थी। इस दौरान मैं दुनियाभर के विभिन्न स्थानों पर गया। इस दौरान मैं बोर और तनावग्रस्त हो गया और मजबूरन मुझे काम पर लौटना पड़ा।”

खबर है कि इस दौरान प्रीतम ने लगभग 50 फिल्मों में संगीत देने से मना कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493