‘अवतार’ के 4 सीक्वल बनेंगे

लास वेगास, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ के निर्देशक जेम्स कैमरून ने घोषणा की है कि वह और उनकी क्रिएटिव टीम इस फ्रेंचाइजी के चार सीक्वल बना रही है।

पूर्व में इसके तीन सीक्वल बनाने की योजना थी।

वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोटर्र डॉट कॉम’ ने यहां सिनेमाकॉन में फॉक्स के पैनल में जेम्स द्वारा कही बातों के हवाले से कहा, “हमने एक वृहद सिनेमाई प्रक्रिया के आगाज का फैसला किया है।”

जेम्स ने तीन की जगह चार सीक्वल बनाने की बात इसलिए कही, क्योंकि उन्हें तीन सीक्वल बनाने का ख्याल स्वयं को एक सीमा में बांधने वाला लगा।

उन्होंने कहा कि चारों सीक्वल का अपना महत्व होगा, लेकिन वे चारों मिलकर एक गाथा तैयार करेंगे। उनकी ‘अवतार 2’ को 2018 के क्रिसमस पर और उसके बाद अगले सीक्वल को 2020, 2022 व 2023 में रिलीज करने की योजना है।

जेम्स ने कहा, “मैं अवतार की दुनिया, किरदारों, जीवों, माहौल और उसकी नई संस्कृति को डिजाइन करने के लिए चार शीर्ष पटकथा लेखकों की एक टीम के साथ मिलकर पिछले कई वर्षो से काम कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493