अवामी लीग के नेता का बेटा भी था बंधक बनाने वालों में

ढाका, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ढाका में जिन बंदूकधारियों ने शुक्रवार को आतंकी हमला किया था उनमें से एक की पहचान सत्तारूढ़ दल अवामी लीग के शहर इकाई के नेता एस.एम. इम्तियाज खान बाबुल के बेटे रोहन इब्ने इम्तियाज के रूप में हुई है। यह पहचान अवामी लीग के ही एक नेता ने की है।

इस आतंकी हमले में बंधक बनाए गए 20 लोगों की हत्या कर दी गई थी जिनमें अधिकांश विदेशी थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।

बाबुल अवामी लीग की ढाका शहर इकाई के नेता एवं बांग्लादेश ओलंपिक एसोसिएशन के उप प्रमुख महासचिव हैं।

बाबुल ने इस साल गत चार जनवरी को पुलिस में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

हाल में भंग की गई अवामी लीग की ढाका शहर इकाई के उपाध्यक्ष मुकुल चौधरी ने बीडीन्यूज24 डॉट काम से कहा, “हमने उसकी (रोहन की) पहचान मीडिया और फेसबुक पर आई तस्वीरों से इम्तियाज बाबुल के बेटे के रूप में की है।”

बाबुल जिस कमेटी में चौधरी थे, उसमें युवा एवं खेल सचिव थे।

बांग्लादेश में अभी अवामी लीग का ही शासन है। यह देश के दो सबसे बड़े राजनीतिक दलों में एक है।

रोहन के पूर्व सहपाठियों ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ रोहन की तस्वीर एवं कथित रूप से आईएस द्वारा जारी फोटो, जो ढाका कैफे हमले में शामिल एक आतंकी की है, के साथ ही अपलोड की है। आईएस वाली तस्वीरों पर नजर रखने वाली एसआईटीई इंटेलिजेंस ने इस तस्वीर को ट्विटर पर डाला है।

ढाका के संपन्न इलाके गुलशन के पास उस कैफे में बंधक संकट का अंत खून खराबे वाला रहा। सेना ने कमांडो ने वहां छापामारी कर 13 बंधकों को मुक्त कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493