अविजित हत्याकांड की जांच में एफबीआई की मदद!

ढाका, 1 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन महमूद अली ने रविवार को कहा कि लेखक-ब्लॉगर अविजित रॉय की हत्या मामले की जांच में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) की मदद ली जाएगी।

बीडीन्यूज24डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, ढाका में पदस्थ अमेरिकी राजनयिक सहित राजनयिकों के एक समूह ने रविवार को विदेश मंत्री महमूद अली से मुलाकात की। बातचीत के दौरान मंत्री ने राजनयिकों को अपने फैसले से अवगत कराया।

अली ने कहा कि सरकार ने अविजित की हत्या के मकसद और असली दोषियों का पता लगाने के लिए एफबीआई की मदद की अमेरिकी पेशकश पर सकारात्मक रुख दिखाने का फैसला लिया है।

अज्ञात हमलावरों ने ढाका विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार की रात बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक अविजित रॉय (42) की हत्या कर दी और उनकी ब्लॉगर पत्नी रफीदा अहमद बन्ना को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

रॉय को अपने ब्लॉग पर धर्मनिरपेक्षता की बातें लिखने पर इस्लामवादी चरमपंथियों की धमकियां मिल रही थीं।

अमेरिका ने रॉय की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है और जांच में सहयोग की पेशकश की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493