रोम, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली फुटबाल संघ के पैनल ने जुवेंतस क्लब के अध्यक्ष आंद्रेया एग्नेली पर अवैध रूप से टिकट बेचने के आरोप में एक साल का प्रतिबंध लगाया है।
इसके अलावा, सेरी-ए लीग क्लब जुवेंतस पर इस मामले में 300,000 यूरो का जुर्माना लगाया गया है।
संघ के वकील गियुसेप्पे पेकोरारो ने एग्नेली पर ढाई साल के प्रतिबंध और 50,000 रुपये जुर्माने की मांग की थी।
इसके अलावा, पेकोरारो ने जुवेंतस पर दो घरेलू मैच खेलने का आदेश देने और 300,000 यूरो का जुर्माना लगाने की मांग भी की थी।
जुवेंतस क्लब के पूर्व विपणन निदेश्क फ्रांसेस्को काल्वो और क्लब के टिकट निदेशक स्टेफानो मेरुला दोनों पर एक-एक साल का प्रतिबंध और 20,000 यूरो का जुर्माना लगाया गया है।
इसके अलावा, सुरक्षा निदेश्क अलेसांद्रो डी एंजेलो पर 15 माह का प्रतिबंध और 20,000 यूरो का जुर्माना लगाया गया है।
इस मामले में हालांकि, जुवेंतस ने किसी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार किया है।
dharmpath.com dharmpath