अशर को सोने की अंगूठी पहने देख शादी की अटकलें

न्यूयार्क, 27 सितंबर (आईएएनएस)। गायक अशर को सोने की अंगूठी पहने देख उनकी दोबारा शादी की अफवाह परवान चढ़ने लगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह ग्रेस मिगुएल से शादी करने जा रहे हैं।

‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, गायक शनिवार को यहां समारोह के दौरान उंगली में सोने की अंगूठी पहने नजर आए।

इससे पहले भी उन्हें बुधवार को 36 वर्षीय मिगुएल के साथ उन्हें देखा गया था।

अशर और मिगुएल में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से शादी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493