अशोकनगर:कारोबारी को लॉरेंस गैंग के नाम पर मिली धमकी, फिरौती में मांगे गए 10 करोड़ रुपए

अशोकनगर- मध्य प्रदेश के अशोकनगर में नामी बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें यह धमकी व्हाट्सऐप कॉल और वॉयस नोट के जरिए दी गई है। कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि गैंग के नाम का इस्तेमाल कर डर पैदा कर वसूली की कोशिश की गई हो सकती है। हालांकि, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कॉल करने वालों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

कारोबारी अंकित अग्रवाल के अनुसार 11 फरवरी को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर तीन अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल और मैसेज आए थे। उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किए तो कॉल करने वाले ने करीब दो मिनट का वॉयस नोट भेजा। वॉयस नोट भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए अपना नाम हरि बॉक्सर बताया और सीधे तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग रखी। उसने कहा कि रकम दो दिन के भीतर पहुंच जानी चाहिए नहीं तो अंजाम गंभीर होगा।

वॉयस नोट में आरोपी ने कारोबारी को डराने के लिए उनके परिवार और व्यवसाय से जुड़ी कई निजी जानकारियां भी बताई। उसने कहा कि उसे अंकित अग्रवाल के मेसी ट्रैक्टर एजेंसी और बंसल कैपिटल ग्रुप से जुड़े कारोबार की पूरी जानकारी है। इसके साथ ही स्टेशन रोड स्थित उनके घर, परिवार के सदस्यों, उनकी आवाजाही, इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों तथा रॉयल ग्रीन नाम से कॉलोनी डेवलपमेंट और मैन सिटी में पेट्रोल पंप तक की जानकारी होने का दावा किया। आरोपी ने यह भी कहा कि उसे घर की लोकेशन और तस्वीर तक उपलब्ध है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493