चेन्नई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की बिक्री में अक्टूबर माह में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। यह 12,914 वाहनों की रही, जबकि पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने कुल 12,534 वाहन बेचे थे।
वहीं, साल 2017 की अप्रैल-अक्टूबर तिमाही में कंपनी ने कुल 82,401 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने कुल 77,140 वाहन बेचे थे। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
dharmpath.com dharmpath