चेन्नई, 3 जुलाई (आईएएनएस)। वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की बिक्री जून में 12 फीसदी बढ़ी है।
कंपनी ने यहां एक बयान में कहा कि उसने पिछले महीने कुल 12,330 वाहन बेचे, जबकि साल 2016 के जून में कंपनी ने कुल 11,108 वाहन बेचे थे।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने कुल 28,495 वाहन बेचे हैं, जो पिछले साल की समान तिमाही से कम है, उस दौरान कंपनी ने कुल 31,165 वाहन बेचे थे।
dharmpath.com dharmpath