चेन्नई, 1 जून (आईएएनएस)। वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की मई में बिक्री 8 फीसदी गिर गई। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने पिछले महीने कुल 9,071 वाहन बेचे, जबकि साल 2016 के मई माह में कुल 9,875 वाहनों की बिक्री हुई थी।
कंपनी ने बताया कि मई में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी की तेजी आई।
dharmpath.com dharmpath