अश्विन ने ‘सबसे तेजी’ से पूरे किए 150 विकेट

मोहाली (पंजाब) 6 नवम्बर (आईएएनएस)। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भारत के लिए सबसे तेजी से 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

अश्विन ने पंजाब क्रिकेट संघ मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को 51 रन देकर दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट झटके। इसके साथ अश्विन ने भारत में 100 तथा अपने करियर में 150 विकेट पूरे किए।

अश्विन ने अपने करियर के 29वें मैच में यह कारनामा किया। इससे पहले इरापल्ली प्रसन्ना और अनिल कुम्बले ने 34-34 मैचों में 150 विकेटों का आंकड़ा छुआ था।

अश्विन टेस्ट मैचों में 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अश्विन चौथे स्थान पर हैं। इस क्रम में पहला नाम सिडनी बर्न्‍स का है, जिन्होंने 24 मैचों में 150 विकेट लिए थे।

दूसरे क्रम पर पाकिस्तान के वकार यूनिस हैं, जिन्होंने 27 मैचों में 150 विकेट लिए थे। तीसरे क्रम पर ग्रिमेट हैं, जिन्होंने 28 मैचों में यह आंकड़ा पार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493