अश्विन सीरीज से बाहर, हरभजन टीम में शामिल

कानपुर, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। हरभजन सिंह को उनके स्थान पर मौका दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बयान जारी कर इस खबर दी पुष्टि कर दी है। बोर्ड ने कहा है अश्विन ग्रीन पार्क स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के दौरान साइड स्टेन (मांसपेशियों) में खिंताब के कारण सीरीज से बाहर हुए हैं।

पहले एकदिवसीय मैच में अश्विन सिर्फ 4.4 ओवर गेंदबाजी कर सके। तीसरे ओवर की चौथी गेंद के दौरान उन्हें चोट लगी थी और वह ओवर नहीं पूरा कर सके थे। वह ओवर विराट कोहली ने पूरा किया था।

इसके आधे घंटे के बाद अश्विन ने फिर मैदान में वापसी की और एक ओवर डाला। लेकिन फिर उन्हें बाहर जाना पड़ा और वह वापसी नहीं कर सके।

बोर्ड ने कहा है कि उसके डॉक्टर अश्विन की चोट का आकलन करेंगे और फिर बता सकेंगे कि वह कितने दिनों में फिट होकर टीम में वापसी कर सकेंगे।

उनके स्थान पर फिरकी गेंदबाज हरभजन को टीम में शामिल किया गया है। भज्जी टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे और एक मैच में खेले थे। भज्जी को इंदौर में होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले टीम से जुड़ने को कहा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493