अश्विन 200 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज

कानपुर, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 200 टेस्ट विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन सबसे कम टेस्ट खेलते हुए इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारतीय हैं।

अश्विन ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को अपना चौथा विकेट लेने के साथ ही 200 विकेटों का आंकड़ा पार किया। अश्विन ने यह मुकाम 37वें टेस्ट मैच में हासिल किया है।

सबसे तेजी से 200 विकेट लेने का रिकार्ड आस्ट्रेलिया के क्लेयर ग्रीमेट के नाम है। ग्रीमेट ने 36 टेस्ट मैचों में 200 शिकार किए थे। हरभजन सिंह ने अश्विन के बाद 46 टेस्ट मैचों में 200 विकेट लिए हैं।

भारतीय टीम के मौजूदा कोच अनिल कुम्बले ने 47, भगवन चंद्रशेखर ने 48, कपिल देव ने 50 और बिशन सिंह बेदी ने 51 मैचों में यह मुकाम हासिल किया है।

विश्व क्रिकेट की बात करें तो ग्रीमेट और अश्विन के अलावा डेनिस लिलि और पाकिस्तान के वकार यूनुस ने 38 तथा दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने 39 मैचों में 200 विकेट लिए हैं।

अश्विन ने अब तक अपने करियर में पारी में 18 बार पांच विकेट लिए हैं जबकि चार बार वह मैच में 10 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493