वासंतिक नवरात्र में नौ गौरी के दर्शन-पूजन के क्रम में आठवें दिन 18 अप्रैल गुरुवार को मंगला गौरी के दर्शन-पूजन का विधान है। इनका मंदिर बालाघाट क्षेत्र में है। नौ दुर्गा के दर्शन-पूजन के क्रम में आठवें दिन महागौरी देवी (अन्नपूर्णा) के दर्शन -पूजन की मान्यता है। इनका मंदिर विश्वनाथ गली में है। मां दुर्गा की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। इनका वर्ण पूर्णत: गौर है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी गयी है। अष्टवर्षा भवेद गौरी। इनके समस्त वस्त्र व आभूषण आदि भी श्वेत हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। इनका वाहन वृषभ है।
dharmpath.com dharmpath
