असम के नागांव से BJP ने देबाशीष शर्मा को बनाया उम्मीदवार

नागांव : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार (सितंबर, 11, 2026) को असम की नागांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा (Debashish Sharma) को अपना उम्मीदवार बनाया. नागांव सीट पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को और वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को होगी. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, देबाशीष शर्मा ने 3 सितंबर को नागांव डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर के तौर पर काम करते हुए वॉलंटरी रिटायरमेंट ले लिया था. वह 8 सितंबर को BJP में शामिल हुए और 2 दिन बाद ही उन्हें नागांव सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दे दिया गया. नागांव लोकसभा सीट तब खाली हुई जब प्रद्युत बोरदोलोई ने हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में दिसपुर से जीत दर्ज की. प्रद्युत बोरदोलोई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती थी, बाद में वह BJP में शामिल हो गए थे.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493