असम पर्यटन के लिए फिल्मों की शूटिंग करेंगी प्रियंका

कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। असम पर्यटन की ब्रांड एम्बेसेडर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 20 जून से इस पूवरेत्तर राज्य में प्रचार संबंधित लघु फिल्मों की शूटिंग करेंगी।

असम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष जयंत माला बरुआ के मुताबिक, “वह जून में असम आ रही हैं और 30 जून तक वहां रहेंगी। हम कुछ वीडियो फिल्मों की शूटिंग की योजना बना रहे हैं। वह इस दौरान अम्बुबाची मेले में भी शामिल हो सकती हैं।”

बरुआ ने ‘इंडो-यूएस प्रमोशन ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म’ सम्मेलन के मौके से इतर यह बात कही।

इसके लिए प्रियंका को चुनने और पर्यटन विभाग के नए लोगो के बारे में हो रही आलोचनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि यह विश्वभर में असम के प्रचार के हित में है।

उन्होंने कहा, “हमारा मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। वह असम का प्रचार कर रही हैं और भारत के साथ ही विदेशों में भी एक जाना-माना चेहरा हैं। और जहां तक लोगों का सवाल है, सभी चीजें हर किसी को पसंद नहीं आतीं। यह लोगो पहले से बेहतर है और यह गैंडा, चाय आदि हमारे सभी पहलुओं को दर्शाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493