गुवाहाटी, 12 फरवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि वह राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प हैं।
गोगोई ने गूगल हैंगआउट के जरिए खिलाड़ियों के साथ सम्पर्क के दौरान यह बात कही। गोगोई ने हैंगआउट पर ही राज्य में खेलों के विकास को लेकर खिलाड़ियों से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नए पहल करेगी। राज्य मार्शल आर्ट्स और रुबिक कूबो सहित कई खेलों को बढ़ावा देना चाहती है।
गोगोई ने खेलों के विकास के लिए शारीरिक शिक्षा की अहमितयत पर बल दिया। उनका कहना था कि खेलों को सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath