असम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने सर्बानंद सोनोवाल (लीड-1)

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को असम में पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया।

गौरतलब है कि असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को बताया कि यह फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिया और उन्हें असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का पूरा भरोसा है।

भाजपा ने हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

जावड़ेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोनोवाल को असम में पार्टी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।”

इसी वर्ष अगस्त में भाजपा से जुड़े कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता हिमांता बिस्वा शर्मा को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है तथा सोनोवाल इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

सोनोवाल असम के लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र से सांसद हैं तथा उन्हें सिद्धार्थ भट्टाचार्य की जगह लेंगे। भट्टाचार्य पूर्वोत्तर मामलों पर भाजपा के प्रवक्ता हैं।

जावड़ेकर ने कहा, “हम दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनावों में नहीं जीत सके, जिसकी अलग-अलग वजहें हैं। अगले वर्ष हम फिर से जीत के ट्रैक पर लौटेंगे और यह असम से शुरू होगा। असम बदलाव के लिए तैयार है।”

उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 27 नवंबर को डिब्रूगढ़ में एक पार्टी बैठक करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493