अस्ताना वार्ता में सऊदी अरब, कतर की भागीदारी सीरिया को नामंजूर

बेरूत, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में सीरिया के मसले पर होने वाली शांति वार्ता में सऊदी अरब और कतर की भागीदारी पर सीरिया ने आपत्ति जताई है।

यह वार्ता अस्ताना में 23 जनवरी को होगी।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के उप विदेश मंत्री फैसल मिकदाद ने बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा कि उनका देश शांति वार्ता में कतर और सऊदी अरब के साथ केवल तभी चर्चा करेगा जब वे आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर देंगे।

उन्होंने चेताते हुए कहा कि ‘जो आतंकवाद को समर्थन देते हैं, उनकी वार्ता में कोई भूमिका नहीं होगी।’

सीरियाई अधिकारी ने वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधियों की संभावित भागीदारी के बारे में कहा कि जो वास्तव में सीरियाई संकट के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास करना चाहते हैं, उन्हें वार्ता में हिस्सा लेना चाहिए।

मिकदाद ने कहा कि अमेरिका ने आतंकवादी संगठनों को समर्थन देना रोक दिया है, तुर्की पर सीरिया से सटी सीमाओं को बंद करने का दबाव डाला है और सऊदी अरब और कतर सहित उन सभी को दंड दिया है जो आतंकवादियों का वित्तपोषण करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493