अहमदाबाद में अभ्यास शिविर लगाएगा केरला ब्लास्टर्स

कोच्चि, 22 अगस्त (आईएएनएस)। केरल में आई बाढ़ के कारण इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब केरला ब्लास्टर्स गुजरात के अहमदाबाद में अपना अभ्यास शिविर लगाएगी।

‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, कोच्चि स्थित क्लब ने राज्य में आई बाढ़ के कारण अहमदाबाद के एरेना बाई ट्रांसस्टैडिया में शिविर लगाने का निर्णय लिया है।

ब्लास्टर्स के खिलाड़ियों को 20 अगस्त से कोच्चि में ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेना था लेकिन आपदा की स्थिति को देखते हुए शिविर को अहमदाबाद में लगाया जाएगा।

ट्रांसस्टैडिया स्टेडियम में लगने वाले शिविर में हिस्सा लेने के बाद खिलाड़ी नए सीजन की शुरुआत से पहले दोस्ताना मैच खेलने के लिए थाईलैंड जा सकते हैं।

केरल में बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 10 लाख के अधिक लोगों को 3,274 राहत शिविरों में ले जाया गया है। देशी और विदेशी फुटबाल क्लबों ने राज्य को अपना समर्थन दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493